Menu
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में परवान पर होली का रंग: सातलेरा में फागोत्सव की धूम, चंग की थाप पर झूमे रसिये,ग्रामीणों ने जमकर उठाया लुफ्त  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में जोधपुर के खिलेरी परिवार ने गौशाला में की गौसेवा गौवंश को समर्पित किया भंडारा  |  श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद, मुम्बई का कल होगा होली-प्रीति स्नेह सम्मेलन, होंगे विभिन्न आयोजन प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित  |  श्रीडूंगरगढ़ में इस बार होली पर प्रीत पुरानी प्रवासी मंच का तीन दिन होगा ऐतिहासिक आयोजन, करीब एक हजार देश-विदेश से प्रवासी नागरिक होंगे शामिल  |  धोलिया में पेयजल संकट की सूचना पर समिति ने पेश की सेवा की मिशाल बेसहारा गौवंश के लिए भेजा पानी का टैंकर  | 

श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद, मुम्बई का कल होगा होली-प्रीति स्नेह सम्मेलन, होंगे विभिन्न आयोजन प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 फरवरी 2026

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीडूंगरगढ़ नागरिक परिषद, मुम्बई द्वारा रविवार को होली प्रीति स्नेह सम्मेलन का आयोजन होगा।  परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोमानी व सचिव ओमप्रकाश बिहानी ने बताया कि परिषद का  28 वा होली प्रीति स्नेह सम्मेलन रविवार को रॉयल गार्डन रिजॉर्ट मुंबई अहमदाबाद हाईवे वसई पर आयोजित होगा।

यह होली प्रति स्नेह सम्मेलन पिछले 28 सालों से निरंतर मुंबई जोन के सभी श्री डूंगरगढ़ नागरिकों के द्वारा  सामुहिक रूप से एकत्रित होकर जोरों शोरों से मनाया जाता है। इस स्नेह सम्मेलन त्योहार मनाने के साथ-साथ सभी श्रीडूंगरगढ़ नागरिकों को आपस में जोड़ रखने के उद्देश्य से किया जाता है। बिहाणी ने बताया कि  होली का त्यौहार अपने गाँव वालों के साथ मनाने में बहुत आनंद आता है जिसको शब्दों में बयां नहीं कर सकते है।

ओमप्रकाश सोमानी व सचिव ओमप्रकाश बिहानी ने सभी श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी परिवारों से संपर्क कर उन्हें सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है। बिहानी ने बताया कि मुंबई जॉन में रहने वाले परिवार सभी सदस्यों के साथ सम्मेलन में शामिल होंगे

सम्मेलन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कई प्रकार के खेल व सहभोज होगा। स्थानीय कलाकार हनुमान कुदाल द्वारा चंग धमाल की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सभी मिलकर अंत्याक्षरी का खेल खेलेंगे। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं व 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले, ग्रेज्युएशन व पोस्ट ग्रेज्युएशन में डिग्री हासिल करने वाली प्रतिभाओं को लक्ष्मीनारायण सोमाणी द्वारा सम्मानित किया जाएगा

परिषद सदस्यों ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी उद्योगपति मुरली मनोहर तापड़िया गत 28 वर्षों से इस कार्यक्रम आयोजन में उल्लेखनीय योगदान दे रहें है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूरे परिवार शामिल होंगे व आयोजन को लेकर सभी में जबरदस्त उत्साह का माहौल छाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब