श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 फरवरी 2026
श्री करणी गो सेवा समिति गौशाला कोटासर में शनिवार को जोधपुर के “स्वीकार लैंडमार्क” के एमडी परम गौ भक्त, भामाशाह राजकुमार खिलेरी अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेनू देवी एंव सुपुत्री पूजा तथा सुपुत्र पृथ्वीराज खिलेरी परिवार सहित गौशाला पधार कर गौशाला स्थित मां करणी के दिव्य दर्शन कर पूजार्चना की। इस दौरान संत श्री जयमल दास जी महाराज दुलचासर पीठ के महंत श्री त्रिलोक दास जी महाराज का आगमन हुआ पूज्य महंत जी के पावन सानिध्य में विशाल गौ सेवा भंडारा गौ माताओं को समर्पित किया गया। कमेटी ने बताया कि गत दिनों में बेंगलुरु की पावन धरा पर श्री राम कथा का दिव्य अनुष्ठान हुआ कथा का वाचन कथावाचक महंत श्री तिलोक दास जी महाराज ने किया जिसमें राजकुमार खिलेरी ने मुख्य यजमान के रूप में सोभाग्य प्राप्त किया।कथा के दौरान राजकुमार ने गौ सेवा का संकल्प लिया था संकल्पित सेवा आज गौशाला में समर्पित की गई इस अवसर पर गौशाला के भामाशाह पेमाराम गोदारा, श्रीभगवान सैन, धर्मेंद्र स्वामी दुलचासर भी उपस्थित रहे। गौशाला कमेटी द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों एंव संतों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। तथा माला दुपट्टा पहनाकर एवं गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। भामाशाह राजकुमार खिलेरी आज प्रथम बार गौशाला पधारे और गौशाला विकास हेतु विशेष चर्चा करते मार्गदर्शन किया। कमेटी ने बताया कि गौशाला परिवार ने आशा जताई की आगामी दिनों में गौशाला और ज्यादा विकसित होने की संभावना बनी रही है। गौशाला कमेटी ने राजकुमार खिलेरी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।








