श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 मार्च 2026
1 अमेरिका-इजराइल ने ईरान पर 24 घंटे में 1200 बम गिराए, सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत, बेटी-दामाद, बहू-पोती भी मारी गईं; ईरान बोला- खतरनाक बदला लेंगे
2 दावा-खामेनेई के बेटे बन सकते हैं ईरान के सुप्रीम लीडर, 2 साल से सत्ता संभालने की ट्रेनिंग ले रहे थे; आखिरी फैसला 88 मौलवी करेंगे
3 इजराइल-ईरान जंग; दुबई में बुर्ज खलीफा के पास हमला, एयरपोर्ट बंद, दुनियाभर की फ्लाइट्स पर असर; एअर इंडिया की लंदन, टोरंटो, पेरिस, शिकागो उड़ानें रद्द
4 भारत में खामेनेई की मौत पर प्रदर्शन: कश्मीर में कई जगह विरोध, यूपी में हाई अलर्ट; सड़कों पर शिया समुदाय के लोग
5 पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव: दुबई में फंसे जोधपुर के यात्रियों की बढ़ी चिंता, फ्लाइट रद्द; होटल में इंतजार, राजस्थान के जोधपुर के करीब 120 लोग इस समय दुबई में रुके हुए हैं। ये सभी लोग जोधपुर के सूरसागर स्थित रामद्वारा से अमृतराम महाराज के साथ कथा श्रवण के लिए दुबई गए थे।
6 राजस्थान- स्टूडेंट्स और कथावाचक हमले के बीच दुबई-अबूधाबी में फंसे, बोले- धमाके हो रहे हैं; अजमेर में शोक का ऐलान, जयपुर से उड़ानें कैंसिल, एडवाइजरी जारी
7 क्रैश होकर सब्जी-फल के मार्केट में गिरा ईरानी सेना का हेलिकॉप्टर, 4 लोगों की मौत
8 कल 410 फ्लाइट कैंसिल, आज 444 की संभावना; इजरायल-ईरान युद्ध के कारण थमी रफ्तार
9 खामेनेई की मौत पर पाकिस्तान में उबाल: कराची में अमेरिकी दूतावास के पास हिंसक झड़प, नौ लोगों की मौत; कई घायल
10 ईरान और इस्राइल के बीच छिड़े युद्ध ने वैश्विक राजनीति में हलचल मचा दी है बल्कि शहर के व्यापारिक गलियारों में भी चिंता की लहर दौड़ गई है। युद्ध के कारण यूरोपीय देशों को होने वाले चमड़ा (लेदर) और हस्तशिल्प निर्यात के सामने लॉजिस्टिक्स और रूट का गंभीर संकट खड़ा होने की आशंका है।
11 ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध से कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। दुनिया भर में सालाना करीब 4,000 करोड़ का फुटवियर आगरा से निर्यात होता है। इसमें से अकेले इस्राइल और मध्य पूर्व के देशों में 250 से 500 करोड़ का कारोबार होता है
12 पीएम ने पुडुचेरी में 2700 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए, कहा-कांग्रेस-DMK ने विकास में बाधा डाली, अब ये फिर सत्ता के लिए भूखी
13 इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि पुडुचेरी आना उनके लिए सम्मान की बात है और यह संतों, कवियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि रही है। उन्होंने याद दिलाया कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने इसी धरती से राष्ट्रवाद की अलख जगाई थी
14 CJI जस्टिस सूर्यकांत ने तिरुपति में 16 नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की नींव रखी
15 रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते से भारत-रूस के रक्षा संबंध प्रभावित नहीं होंगे। भारत बहु-स्रोत रक्षा खरीद और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ावा देगा। जरूरत पड़ने पर फ्रांस, अमेरिका समेत अन्य देशों से भी रक्षा उपकरण खरीदता रहेगा, राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
16 नागपुर में डेटोनेटर बनाने वाली कंपनी में धमाका, 17 कर्मचारियों की मौत; 18 घायल
17 भारत-वेस्टइंडीज के लिए आज करो या मरो मैच, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल खेलेगी; कोलकाता में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी थी विंडीज
18 इस महीने 18 दिन बैंकों में काम नहीं होगा, 5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 11 दिन बैंक बंद रहेंगे
19 फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
===============================








