श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 मार्च 2026
श्री ओसवाल पंचायत द्वारा भवन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
समारोह कार्यक्रम 04 मार्च 2026, प्रातः 8:00 बजे श्री ओसवाल पंचायत भवन, कालू बास, श्री डूंगरगढ़ (बीकानेर) में आयोजित होगा।
इस अवसर पर जे.पी. हॉल का उद्घाटन तथा अर्हम भवन का शिलान्यास सम्पन्न होगा
इस अवसर पर जे.पी. हॉल का उद्घाटन श्रीमती राजूदेवी पारख एवं श्री जतन-कंचन पारख द्वारा किया जाएगा, वहीं अर्हम भवन का शिलान्यास राजेन्द्र प्रसाद, शांति प्रसाद, अरिहंत, श्रेयांस एवं निधान राखेचा परिवार के करकमलों द्वारा सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विशिष्ट अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत एवं श्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार उपस्थित होंगे।
आयोजन श्री ओसवाल पंचायत एवं भवन विकास समिति के तत्वावधान में सम्पन्न होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यक्ष विनोद भदाणी, मंत्री कान्ती कुमार पुगलिया, संयोजक निर्मल डागा, सह-संयोजक पन्नालाल पुगलिया सहित पूरी टीम सक्रिय रूप से कार्यरत है।
समारोह के पश्चात् अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई है। समाज के समस्त गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में पधारकर आयोजन की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।








