Menu
श्री ओसवाल पंचायत भवन में जे.पी. हॉल उद्घाटन एवं अर्हम भवन शिलान्यास 4 मार्च को  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौवंश के लिए समर्पित किया एक पेटी गुड़  |  सीए फाइनल में श्रीडूंगरगढ़ के हर्ष सिंघी ने रचा इतिहास, 22 साल की उम्र में पहले अटेंप्ट में मिली सफलता  |  सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 34वें दिन भी रहा जारी, धरनार्थियों ने डाक विभाग को जगाने के लिए बजाए पींपे  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट का फैसला: सड़क हादसे में 8 साल बाद परिवार को मिला इंसाफ,10 लाख का मुआवजा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 1 मार्च 2026

नेशनल हाईवे-11 पर सातलेरा के पास वर्ष 2018 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लेखराम के परिवार को मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 10,04,538 रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है।न्यायाधीश सरिता नौशाद ने कहा कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई थी और मुआवजे की राशि पर 4 जुलाई 2018 से 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देय होगा।

कैसे हुआ था हादसा?

22 अप्रैल 2018 की रात करीब 1:30 बजे बीनादेसर से बारात में शामिल होकर लौट रही मिनी बस सातलेरा के पास पहुंची। बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाकर सड़क पर वाहन रोक दिया। पीछे चल रही मिनी बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में लेखराम समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

इस मामले में पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में एफआईआर दर्ज हुई थी और जांच के बाद ट्रक चालक कुन्दनमल के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई।

बीमा कंपनी ने यह तर्क दिया कि वाहन का परमिट नहीं था, इसलिए वह जिम्मेदार नहीं है। लेकिन कोर्ट ने इस दलील को खारिज करते हुए कहा कि केवल परमिट के आधार पर बीमा कंपनी दायित्व से मुक्त नहीं हो सकती, खासकर जब दुर्घटना और चालक की लापरवाही साबित हो चुकी हो।

कोर्ट ने मृतक की उम्र 40 वर्ष मानते हुए उसकी आय अकुशल श्रमिक के न्यूनतम वेतन के आधार पर तय की। गणना के बाद कुल 10,04,538 रुपए मुआवजा निर्धारित किया गया।इस राशि का भुगतान ट्रक चालक, वाहन मालिक और बीमा कंपनी मिलकर करेंगे।पीड़ित के परिवार की ओर से पैरवी अधिवक्ता पूनमचंद मारु ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब