Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 मार्च 2026

सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे अनिश्चितकालीन धरना स्थल पर सोमवार को डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर विरोध जताया गया। इसके साथ ही मंगलवार को धरना स्थल पर होली मनाने व खेलने का निर्णय लिया गया। सूडसर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित उपडाकघर के समक्ष 35वें दिन फुसराज ओझा की अध्यक्षता में धरना जारी रहा। धरना स्थल पर धरनार्थियों ने डाक विभाग एवं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डाक विभाग द्वारा सूडसर उपडाकघर को बदलने के आदेश की होली जलाई गई। संघर्ष समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक एवं किसान नेता गिरधारीलाल महिया के नेतृत्व में सोमवार शाम को धरने पर बैठे धरनार्थियों ने डाक विभाग व प्रशासन के तुगलकी फरमान की होली जलाई और प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। धरनार्थियों ने डाक विभाग को चेतावनी दी कि यदि समय रहते सूडसर उपडाकघर को पुनः बहाल करने का आदेश जारी नहीं होता है, तब तक धरना जारी रहेगा और होली पर्व पर ग्रामीणों ने धरना स्थल के पास कस्बे के बाजार के मुख्य चौराहे पर डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर विरोध जताया और मंगलवार को धरना स्थल ही ग्रामीणों द्वारा रंग खेलकर होली मनाई जाएगी। इस अवसर पर टेऊ प्रशासक सुनील दुगरिया, उप प्रशासक लालूराम सारण, पूर्णमल गोदारा, अशोक शर्मा, जगदीश स्वामी, कोजाराम खोड, रामेश्वर लाल भादू, सोहनलाल सोनी, भंवरलाल रेगर, गिरधारीलाल भादू, सीताराम बाल्मिकी, चंपालाल रेगर, महबूब अली, किशन सारण, हड़मान भादू, रामेश्वर मेघवाल, भंवरलाल कटारिया, शेखर रेगर, रूघाराम रेगर, कालूराम भादू, परमानाराम मेघवाल, हजरीराम भादू,पारस जोशी, विष्णु सोनी, बनवारी दर्जी गोपालाराम भादू आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब