Menu
श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  2 मार्च 2026,सोमवार, होलिका दहन की हार्दिक शुभकानमाओं के साथ देखें,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 2 मार्च 2026

बीकानेर जिला कुश्ती संघ के पहलवान जगन पूनीयां ने बताया कि अंडर 15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में बीकानेर पहलवान आशीष चौधरी, हरीश सिहाग एवं भागीरथ ने कांस्य पदक जीतकर बीकानेर को गौरवान्वित किया है। बीकानेर जिला कुश्ती संघ के कमल कल्ला,अरुण कुमार पांडे, जसवेंद्र सिंह, सुशील कुमार डूड्डी,लक्ष्मण,प्रदीप स्वामी,छोटू,राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने खुशी प्रकट करते हुए दोनों ही कांस्य पदक विजेता पहलवानों व पहलवानों के परिजनों को बधाई शुभकामनाएं दी।

तीनों ही पहलवानों के नेशनल में कांस्य पदक मिलने पर वरिष्ठ कोच पहलवान जगन पूनियां ने कहा कि होली के इस पावन पर्व पर आज दोगुनी खुशी है जो इन पहलवानों ने दी है। आगामी कार्यक्रमों में तीनों ही पहलवानों का जिला कुश्ती संघ की ओर से सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व पहलवान महावीर कुमार सहदेव ने कहा कि बीकानेर जिला कुश्ती संघ का पूरा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे ओलंपिक पद्धति की कुश्ती में तैयार हो और इसी तैयारी के देखते हुए इन तीन बाल पहलवानों ने आज पूरे भारतवर्ष में बीकानेर का नाम रोशन किया है। आगामी महीनों में और भी पहलवान बीकानेर का कुश्ती के क्षेत्र में नाम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब