श्रीडूंगरगढ़ टुडे 4 मार्च 2026
सूडसर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित उपडाकघर के आगे चल रहे धरना स्थल पर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति ने होली का पर्व धरनास्थल पर मनाया और डाक विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। धरनार्थियों ने मांग पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर डटे रहे।











