Menu
संकट चतुर्थी पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने गौवंश को हरी सब्जी खिलाकर की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील सिद्ध बने आईएएस,बढ़ाया क्षेत्र का मान, पढ़े पूरी खबर  |  पालनहार योजना के लाभार्थियों को करवाना होगा वार्षिक सत्यापन श्रीडूंगरगढ़ में 110 बच्चों का सत्यापन बाकी  |  तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला, वन विभाग ने की कार्रवाई, ट्रैक्टर, पिकअप व आरा मशीन जब्त; 13 ठूंठ और 5 कटी खेजड़ी बरामद  | 

शराब के लिए पैसे मांगने पर हुआ विवाद: युवक पर लाठियों से हमला कर किया बेहोश, मामला दर्ज

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 6 मार्च 2026

शराब पीने के लिए रूपए देने से मना करने पर एक युवक के साथ मारपीट के आरोप में दो नामजद सहित चार युवकों के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
मोमासर निवासी 27 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र फुसाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 3 मार्च की सुबह करीब 3 बजे वह अपने परिचित को गीदड़ कार्यक्रम से लेने के लिए गीदड कार्यक्रम से लेने जा रहा था। तभी गांव में एक मंदिर और शराब ठेके के बीच उसे इसी गांव के लालराम जाट, अशोक जाट और मास्क पहने दो ओर युवक मिले। चारों ने उसे जाति सूचक गालियां देते हुए शराब पीने के लिए रूपए मांगे। उसके मना करने पर आरोपी आवेश में आ गए और लाठियों से उसके साथ मारपीट की, जिससे सिर व हाथ पैरों में चोटें आने के कारण वह बेहोश हो गया। जिसे मरा समझकर आरोपी भाग गए। परिवादी को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया और उसकी तबीयत में सुधान होने पर वह थाने पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकल पारीक को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब