श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव बरजांगसर निवासी सुनील सिद्ध गोदारा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुनील सिद्ध ने UPSC परीक्षा में 533वीं रैंक प्राप्त की है। खास बात यह है कि वे गांव बरजांगसर के पहले IAS अधिकारी बने हैं।
सुनील सिद्ध वर्तमान में तिलक नगर, बीकानेर में निवास कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और सुनील को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि सुनील की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गर्व का माहौल है।


