Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओं संघर्ष समिति का धरना  40 वें दिन भी जारी रहा,धरना स्थल पर गूंजे भक्ति भजन, हुआ हनुमान चालीसा पाठ  |  तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित हुआ अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम,एनजीओ मीट में हुई सार्थक चर्चा, विभिन्न संस्थाओं की महिलाओं ने लिया भाग, किया सम्मान  |  हर क्षेत्र में बढ़ते भ्रष्टाचार पर गहरी चिंता, आने वाली पीढ़ियों का भविष्य खतरे में  |  किसानों के लिए खास खबर उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी  |  बस से उतारने पर नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से की मारपीट व गाली- गलौज छीने ₹2180, दी बस जलाने व जान से मारने की धमकी मामला दर्ज।  | 

किसानों के लिए खास खबर उच्च तापमान से गेहूं फसल बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 मार्च 2026

मार्च में तापमान तेजी से बढ़ने के कारण गेहूँ की फसल पर उच्च तापमान का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अधिक तापमान के कारण दानों के भराव की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिससे दाने छोटे और हल्के रह जाते हैं तथा कुल उत्पादन में कमी आ सकती है। कृषि अनुसंधान केंद्र, स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के शस्य वैज्ञानिक प्रो. अमर सिंह गोदारा ने बताया कि बढ़े हुए तापमान से गेहूं की फसल में होने वाले नुकसान को कम करने के लिए किसान भाई निम्नलिखित उपाय करें:

पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव

यदि दिन का तापमान 32°C से अधिक हो जाए तो गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए 2.0 प्रतिशत पोटेशियम नाइट्रेट (13:00:45) का छिड़काव करें। इसके लिए 2.5 किलोग्राम पोटेशियम नाइट्रेट (KNO₃) को 125 लीटर पानी में घोलकर प्रति बीघा की दर से फसल पर छिड़काव करें।

सिंचाई प्रबंधन

उच्च तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए फसल में अतिरिक्त सिंचाई कर खेत में नमी बनाये रखे।
उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि किसान ध्यान रखें कि तेज हवा चलने के समय सिंचाई न करें, क्योंकि इससे फसल के गिरने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब