श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 मार्च 2026
सूडसर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित उपडाकघर के समक्ष चल रहे धरना स्थल पर 40वें दिन भक्ति भजनों की स्वरलहरियां गूंजी और हनुमान चालीसा की चौपाइयों की गूंज सुनाई दी।
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे धरना स्थल पर शनिवार को डाक विभाग व प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए अखिल भारतीय रामस्नेही संप्रदाय पीठ श्रीराम धाम दुलचासर एवं जैयमलदासजी महाराज मंदिर के पीठाधीश्वर त्रिलोक दास महाराज के सान्निध्य में हनुमानजी महाराज का पूजन किया गया और चालीसा पाठ किए गए। इस दौरान भक्ति भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का रामेश्वरलाल भादू की अध्यक्षता में 40वें दिन भी धरना जारी रहा। इस अवसर पर हनुमान स्वामी, चुन्नीलाल नाहर, मांगीलाल भादू, श्रवण सारण, गंगाराम रेगर, रामेश्वर मेघवाल, रामकिशन गोदारा, खींयाराम रेगर, मोतीलाल प्रजापत, किशन सारण, मांगीलाल मेघवाल, नंदलाल मूंधड़ा, जगदीश रेगर, रमेश भादू, अरूण दर्जी, महबूब अली, पारस जोशी, श्रवण राजपुरोहित, जगदीश स्वामी, सुरजाराम भादू, माणक स्वामी समेत ग्रामीण धरना स्थल पर उपस्थित रहे।




