श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 मार्च 2026
शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे नेशनल हाईवे पर बेनीसर हेमासर- के बीच इको वैन और ट्रक ट्रेलर की जबरदस्त टक्कर हो गई जिसमें वैन सवार गंभीर घायल हो गया सूचना मिलते ही डॉ एपीजे अब्दुल कलाम एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल को लेकर उप जिला अस्पताल पहुंची जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को बीकानेर रैफर किया गया
जानकारी के अनुसार ईको वैन ओवरटेक कर रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर से बचने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतार दिया। इस दौरान ट्रेलर 11 केवी बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे बिजली का पोल और तार टूट गए।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया और यातायात सुचारू करवाया।
घायल की पहचान अभी तक नही हो पाई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रक टक्कर के बाद खेत मे उतर गया वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारू करवाया





