Menu
सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  25 मार्च को निकेलगी विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक हुई आयोजित, बोहरा को सौंपी जिम्मेदारी  |  देर रात हुआ हादसा ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया देखें फ़ोटो  |  7 मार्च 2026,शनिवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  संकट चतुर्थी पर श्री करणी गौशाला कोटासर में दानदाताओं ने गौवंश को हरी सब्जी खिलाकर की गौसेवा  | 

25 मार्च को निकेलगी विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक हुई आयोजित, बोहरा को सौंपी जिम्मेदारी

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 7 मार्च 2026

विश्व हिंदू परिषद की विशेष बैठक शुक्रवार रात 8 बजे जिला अध्यक्ष जगदीश स्वामी की अध्यक्षता में वीएचपी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार बोहरा को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर वीएचपी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बोहरा को शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर वीएचपी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बोहरा को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 मार्च 2026 को सायं 4 बजे विराट धर्म यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह धर्म यात्रा ताल मैदान से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए सिंधी पार्क में समाप्त होगी।

उन्होंने कहा कि धर्म यात्रा को सफल बनाने के लिए विश्व हिंदू परिषद की टीम और सभी सनातनी समाज के लोग तैयारियों में जुटेंगे। साथ ही सभी सनातनी भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

बैठक में संरक्षक भंवरलाल दुगड़, वासुदेव सारस्वत, श्याम सुंदर जोशी, फतेह सिंह जांगिड़, भीखाराम सुथार, मनीष नोलखा, दीपक सेठिया, मुकेश प्रजापत, तिलोक प्रजापत तथा पूरनमल स्वामी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब