Menu
भामाशाह गोपाल राठी ने 11 गौवंश को लिया आजीवन गोद, हर वर्ष देंगे 1.21 लाख रुपए  |  मोमासर में सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाओं का कल होगा भव्य सम्मान समारोह  |  तेयुप ने तीन नेत्रदानियों के परिजनों का किया सम्मान,दो परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  8 मार्च 2026,रविवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

मोमासर में सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाओं का कल होगा भव्य सम्मान समारोह

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 मार्च 2026

ग्राम पंचायत मोमासर द्वारा गाँव के सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाओं का  के. एल जैन पटावरी 9 मार्च को सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा समारोह में
समाजसेवी मानिकचंद नाहटा व  विद्याधर शर्मा का सानिध्य रहेगा।

समारोह में गत  दो वर्षों में अपनी मेहनत से सरकारी नौकरी हासिल करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा इस समारोह का विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है, अब यह समारोह दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगा।

ग्राम पंचायत भवन कार्यालय (मुख्य बाजार) में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में गाँव के उन सभी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्ति पाई है। कार्यक्रम से जुड़े प्रवक्ता ने बताया कि जो नवनियुक्त कार्मिक अपनी ड्यूटी के कारण उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, उनके परिवार के सदस्य कार्यक्रम में आकर सम्मान पत्र प्राप्त करें। साथ ही, चयनित युवाओं के माता-पिता की उपस्थिति को अनिवार्य रखा गया है ताकि उनकी तपस्या का भी सम्मान किया जा सके।

पंचायत उपप्रशासक जुगराज संचेती का कहना है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गाँव के युवाओं को शिक्षा और करियर के प्रति प्रोत्साहित करना है। “बढ़ेगा मान – बढ़ेगा मोमासर” के ध्येय वाक्य के साथ होने वाले इस उत्सव की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

अवसर: नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों का सम्मान समारोह।

समय: कल, 09 मार्च, दोपहर 12:00 बजे से।

स्थान: ग्राम पंचायत भवन, मुख्य बाजार, मोमासर।

बाबूलाल गर्ग ने बताया कि चयनित युवाओं के अभिभावकों का भी होगा सम्मान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब