श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 मार्च 2026
योगेश मुंधड़ा के (सी ए) बनने पर पिता जुगल किशोर मुंधड़ा सुपुत्र भंवरलाल मुंधड़ा निवासी दुलचासर प्रवासी सुरत ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में गौमाताओं को पौष्टिक आहार खल, मूंग चूरी तथा गुड़ का पावन भोग लगाकर खुशिया मनाई सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि मुंधड़ा परिवार समय-समय पर गौशाला में आर्थिक सहयोग करते रहते हैं और रू4100/-की पावन राशि समर्पित की है। गौशाला समिति ने योगेश के सी ए बनने पर बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।


