Menu
भामाशाह गोपाल राठी ने 11 गौवंश को लिया आजीवन गोद, हर वर्ष देंगे 1.21 लाख रुपए  |  मोमासर में सरकारी सेवा में चयनित प्रतिभाओं का कल होगा भव्य सम्मान समारोह  |  तेयुप ने तीन नेत्रदानियों के परिजनों का किया सम्मान,दो परिवारों ने डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  8 मार्च 2026,रविवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  | 

भामाशाह गोपाल राठी ने 11 गौवंश को लिया आजीवन गोद, हर वर्ष देंगे 1.21 लाख रुपए

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 मार्च 2026

कस्बे की जीव दया गौशाला में अपनी मातृ भूमि व गौ माता के प्रति सेवाभाव की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए भामाशाह श्रीगोपाल राठी (श्रीडूंगरगढ़- नागपुर)  ने रामचंद्र राठी की प्रेरणा से गौशाला पहुंचकर 11 गौवंश को आजीवन गोद लिया। इसके तहत वे प्रतिवर्ष 1 लाख 21 हजार रुपए का दान गौशाला को देंगे।

इस अवसर पर गौशाला समिति के मंत्री शिवरतन सोमानी, कोषाध्यक्ष नथमल सोनी, शिव भगवान मालपानी, रामावतार मूंधड़ा, संतोष कुमार सोनी, रामचंद्र राठी, नरेश गिरि सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश राठी ने इस पुनीत कार्य के लिए श्रीगोपाल राठी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवाभावी कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और गौसेवा को मजबूती प्रदान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब