श्रीडूंगरगढ़ टुडे 8 मार्च 2026
तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ की ओर से नेत्रदान के लिए प्रेरणादायक कार्य करने वाले तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान किया गया। परिषद पदाधिकारियों ने परिवारजनों को सम्मान भेंट कर उनके इस मानव सेवा के कार्य की सराहना की।
नेत्रदानी स्वर्गीय रेवतीदेवी बैद के परिवार से अशोक बैद व सुमनदेवी का सम्मान किया गया। इसी प्रकार नेत्रदानी स्वर्गीय भंवरलाल पारख के परिवार से प्रकाशचन्द मूलचन्द,अमित,दीपक, रौनक तथा नेत्रदानी स्वर्गीय कमलादेवी डागा के परिवार से कैलाश कुमार,चंचलदेवी हेमलता बुच्चा,संगीता सिपानी को सम्मानित किया गया।
सम्मान तेरापंथ युवक परिषद के नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक अध्यक्ष विक्रम मालू, सहमंत्री सुमित बरड़ीया, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़ ने भेँट कर किया।
इस अवसर पर दो परिवारो ने संस्था को डीलक्स मेडिकल बैड देने की घोषणा की। यह बैड नेत्रदानी स्वर्गीय भंवरलाल पारख स्वर्गीय बरजीदेवी पारख की पुण्य स्मृति मे एंव स्वर्गीय चम्पालाल डागा एंव नेत्रदानी कमलादेवी डागा की पुण्य स्मृति मे परिवार ने नेत्रदान प्रभारी अशोक झाबक की प्रेरणा से देने की घोषणा की है।
इसी घोषणा के साथ तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ सेवा का क्रम और बढ़ायगी नेत्रदान प्रभारी ने सभी आमजन से अपील की है मरणोपरांत नेत्रदान करके किसी अंधियारे के जीवन को रोशन करने मे अपनी भूमिका निभाये





