Menu
सीए बनने पर परिवारजनों ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में की गौसेवा  |  बाना की अगुवाई में आईएएस सुनील सिद्ध का फूल-माला व साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  भूराराम सेरडिया की 24वीं पुण्यतिथि पर हुई श्रंद्धाजली सभा बढ़ी संख्या में प्रबुद्धजन, महिलाएं एवं युवा हुए शामिल,सेरडिया समाज के बड़े व्यक्तित्व थे – श्याम महर्षि  |  मोमासर में प्रतिभाओं का विशेष सम्मान समारोहः गांव का मान बढ़ाने वाले 70 से अधिक नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों का हुआ भव्य अभिनंदन  | 

शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9मार्च 2026

1 दावा- इजराइली हमले में मुजतबा खामेनेई घायल, कल ईरान के सुप्रीम लीडर बने थे; इजराइल ने कहा था- ढूंढकर मार देंगे

2 ईरान जंग पर विपक्ष का दोनों सदनों में हंगामा, चर्चा की मांग; सरकार बोली- स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर बहस के लिए तैयार

3 संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हुआ। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया में उपजी तनावपूर्ण स्थिति पर बयान दिया। उन्होंने ईरानी युद्धपोत को भारत में पनाह दिए जाने पर भी जानकारी दी

4 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग पर यह नोटिस स्वीकार किया गया था। उनके अनुसार, कांग्रेस से चर्चा करने के बाद तय किया गया कि इसे आज संसद में चर्चा के लिए लाया जाएगा

5 गोयल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस एक नई रणनीति के साथ आती है, जिसमें संसद की प्रक्रियाओं और संविधान का कोई सम्मान नहीं होता। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने विपक्ष के नेता बनते ही संसद चलाने की इच्छा खो दी है। वे पूर्व-निर्धारित रणनीतियों के तहत प्लेकार्ड लेकर आते हैं, सदन में व्यवधान डालते हैं और बिना ठोस आधार के समय बर्बाद करते हैं

6 पश्चिम एशिया संकट पर विदेश मंत्री जयशंकर ने राज्यसभा में बयान दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हालात पर नजर रख रहे हैं और भारतीयों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। इस बीच, विपक्ष ने संसद में जमकर हंगामा और नारेबाजी की

7 विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि फिलहाल ईरान के बड़े नेताओं से संपर्क करना मुश्किल है। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्री ने भारत का शुक्रिया अदा किया है। भारत ने मानवीय आधार पर ईरानी युद्धपोत ‘लवन’ को कोच्चि पोर्ट पर रुकने की इजाजत दी थी, जिसके लिए ईरान ने आभार जताया है।

8 पश्चिम एशिया में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास, राज्यसभा में बोले एस जयशंकर,

9 पश्चिम एशिया में जारी युद्ध जैसी स्थिति और बढ़ती ईंधन कीमतों को लेकर कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने संसद में व्यापक चर्चा की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कोई दलगत मुद्दा नहीं है और सरकार को इस मामले में विपक्ष को भी भरोसे में लेना चाहिए

10 बंगाल पहुंचे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कालीघाट में पूजा की, लोगों ने गो-बैक के पोस्टर, काले झंडे दिखाए; BJP की मांग- 3 फेज में ही कराएं चुनाव

11 कर्नाटक में हलचल, CM पद की अटकलों के बीच दिल्ली निकले शिवकुमार; साथ में मल्लिकार्जुन खरगे भी

12 आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया, अविमुक्तेश्वरानंद अखिलेश यादव के गुरु, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत

13 मादा चीता ज्वाला ने 5 शावकों को जन्म दिया, कूनो नेशनल पार्क में बढ़ा कुनबा; अब भारत में कुल 53 चीते

14 ईरान युद्ध के बीच 35 ट्रिलियन डॉलर का सुपरपावर बना सोना, भारत-UK की साझा GDP से भी 5 गुणा

15 राजस्थान, गुजरात और हिमाचल में हीटवेव की चेतावनी, बाड़मेर-पिलानी में पारा 40°C के पार पहुंचा

16 ईरान जंग के आगे बेबस बाजार: अंतरराष्ट्रीय बाजारों से लेकर भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब