Menu
सीए बनने पर परिवारजनों ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में की गौसेवा  |  बाना की अगुवाई में आईएएस सुनील सिद्ध का फूल-माला व साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत।  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  भूराराम सेरडिया की 24वीं पुण्यतिथि पर हुई श्रंद्धाजली सभा बढ़ी संख्या में प्रबुद्धजन, महिलाएं एवं युवा हुए शामिल,सेरडिया समाज के बड़े व्यक्तित्व थे – श्याम महर्षि  |  मोमासर में प्रतिभाओं का विशेष सम्मान समारोहः गांव का मान बढ़ाने वाले 70 से अधिक नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों का हुआ भव्य अभिनंदन  | 

मोमासर में प्रतिभाओं का विशेष सम्मान समारोहः गांव का मान बढ़ाने वाले 70 से अधिक नवनियुक्त सरकारी कार्मिकों का हुआ भव्य अभिनंदन

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 9 मार्च 2026

मोमासर । शिक्षा और समर्पण की धरती मोमासर में सोमवार को ऐतिहासिक और गौरवान्वित करने वाला कार्यक्रम ग्राम पंचायत मोमासर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  समारोह में उन 70 से अधिक प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया, जिन्होंने पिछले दो वर्षों में अपनी कड़ी मेहनत से सरकारी सेवाओं में अपना स्थान पक्का किया है।

कार्यक्रम का भावपूर्ण आगाज  के. एल. जैन के पिता ‘मोमासर गौरव’ स्वर्गीय सुमेरमल पटावरी  के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी स्मृति को नमन करते हुए गाँव की तरक्की और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

स्काउट गाइड में विशिष्ट योग्यता प्राप्त करने वाली राष्ट्रपति अवार्ड विजेता कृष्णा प्रजापत को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। तेरापंथ ट्रस्ट कोलकाता की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित मैनेजिंग ट्रस्टी एवं मुख्य अतिथि मानिकचंद नाहटा ने उन्हें सम्मान पत्र और 11 हजार रुपए का चेक भेंट किया। यह सम्मान न केवल कृष्णा की उपलब्धि का था, बल्कि गाँव की हर उस बेटी के लिए प्रेरणा था जो आसमान छूने का ख्वाब देखती है।

माता-पिता की तपस्या को मिला मान


आयोजन में चयनित युवाओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों का भी भव्य सम्मान किया गया।
जो कार्मिक ड्यूटी के कारण उपस्थित नहीं हो सके, उनके माता-पिता ने मंच पर आकर सम्मान पत्र स्वीकार किया।
कार्यक्रम से जुड़े बाबूलाल गर्ग ने बताया कि अभिभावकों की उपस्थिति इसलिए अनिवार्य रखी गई ताकि उनकी वर्षों की तपस्या और त्याग को समाज के सामने सराहा जा सके।

प्रमुख व्यक्तित्वों का जताया आभार


नवनियुक्त कार्मिकों के परिजनों ने ग्राम पंचायत के उपसरपंच जुगराज ,समाजसेवी मानिक चंद नाहटा और समाजसेवी विद्याधर शर्मा का आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। “इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को शिक्षा और करियर के प्रति प्रोत्साहित करना मुख्य धैय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब