Menu
पीएम श्री राउमावि में 11 श्रवण बाधित बच्चों दिए लाखों रूपये के यंत्र,मिलेगी सुनने की क्षमता  |  दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप: पति सहित ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव आईपीएस सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  बिग्गा स्टैंड के पास पिकअप-बाइक की आमने-सामने भिंड़त एक युवक घायल  |  सुबह देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  | 

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप: पति सहित ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 मार्च 2026

एक विवाहिता को दहेज में पीहर से मिले गहने और मोटरसाइकिल बेच कर हजम करने व दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया।

श्रीडूंगरगढ़ थाने में मोमासर बास निवासी शबनम तेली ने मुजानगढ़ निवासी अपने पति अफजल, समुर अब्दुल करीम तेली, सास दौलत, ननद नायदा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह आरोपी अफजल से 2 नवंबर 2019 में हुआ। निकाह में पिता ने दान दहेज, नगदी व गहने दिए परंतु आरोपियों ने कम दहेज देकर नाक कटवा देने की बात कहते हुए प्रताड़ित किया। उसकी पुत्री के जन्म के बाद भी आरापेयों ने दहेज की माग पूरी करने की मांग की. और पीहर पक्ष द्वारा नहीं दिए जाने पर उसके जेवर व मोटरसाइकिल बेचकर हजम कर गए। इस बाल का औलमा देने पर आरोपियों ने मारपीट की। 28 फरवरी 2026  को गृहकार्य करते हुई पीड़िता के साथ मारपीट की, पहने हुए गहने उत्तरवाए और बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। 3 मार्च को उसके पीहर जालों ने पंच पंचायती करते हुए घर बसाने की बात कही। आरोपियों ने पांच लाख नगदी व दस तोला सोना देने की मांग की और उसका स्त्रीधन लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच एसआई रतनलाल ‌द्वारा शुरू का दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब