Menu
जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  जिला कलेक्टर ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, गर्मियों से पहले पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश  |  पीएम श्री राउमावि में 11 श्रवण बाधित बच्चों दिए लाखों रूपये के यंत्र,मिलेगी सुनने की क्षमता  |  दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप: पति सहित ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज  | 

जिला कलेक्टर ने श्रीडूंगरगढ़ उपखंड,तहसील कार्यालय व थाने का किया निरीक्षण,शांति समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

Post BannerPost BannerPost Banner

जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ में एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय और पुलिस थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने तहसील कार्यालय में अधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की और उनके समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में सीएलजी सदस्यों ने ट्रैफिक व्यवस्था, निराश्रित गोवंश और नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट जैसी समस्याएं उठाईं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश को जल्द से जल्द गौशालाओं और नंदीशाला में शिफ्ट किया जाए। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए वेंडिंग और नॉन-वेंडिंग जोन तय करने, पार्किंग स्थल चिन्हित करने और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान करने के निर्देश भी दिए। साथ ही नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट तत्काल बंद करवाने को कहा।

एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने शांति समिति के सदस्यों से सड़क दुर्घटनाएं कम करने के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने और हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने को कहा। युवाओं से भी वाहन चलाते समय रील बनाने से बचने और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी।

बैठक में एसडीएम शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक, तहसीलदार एवं नगर पालिका ईओ श्रीवर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल, बीसीएमओ डॉ. राजीव सोनी, सीबीईओ सरोज पूनियां, थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब