श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 मार्च 2026
क्षेत्र के गांव बरजांगसर की पावन धरा के सुपुत्र सुनील सिद्ध के भारतीय प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर मंगलवार को पूनरासर गांव में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों और सिद्ध समाज के लोगों ने उन्हें माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सुनील सिद्ध कुनणनाथ के पोते तथा भादरनाथ के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और सिद्ध समाज में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले हनुमानजी मंदिर, अंजनी माता मंदिर और सिद्ध पीठ धाम पालोजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर सुनील सिद्ध की भुआ और फुफा हरजीनाथ (पुत्र डालनाथ सिद्ध) तथा मुनीनाथ (पुत्र पेमनाथ सिद्ध) की ओर से आए हुए अतिथियों और ग्रामवासियों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई।
समारोह के दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। डीजे की धुनों पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया और इस उपलब्धि को हर्षोल्लास के साथ मनाया।







