श्रीडूंगरगढ़ टुडे 10 मार्च 2026
कस्बें की पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ताल मैदान श्रीडूंगरगढ में सोमवार को 11 श्रवण बाधित बच्चों को सुनने की मशीन का वितरण किया गया। सरकार की पहल पर लाखों रुपए के इन उपकरणों का वितरण सीएसआर फंड में जुनीपर ग्रीन एनर्जी द्वारा किया गया।
विदित रहे कि गत 28 फरवरी को इसी विद्यालय में श्रवण क्षमता में कमी वाले विद्यार्थियों का चयन शिविर आयोजित किया गया था। जिसमें तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पढ़ने वाले एवं सुनने में दिक्कत वाले 31 बच्चों का पंजीयन हुआ था। इन सभी 31 बच्चों का चिकित्सकीय परीक्षण करने के बाद मशीन से सुनने योग्य बनने वाले 11 बच्चों का चयन किया गया एवं इन चयनित सभी विद्यार्थियों को सोमवार को 2 लाख की लागत के यह उपकरण चयनित प्रत्येक विधार्थियों को वितरित किए गए।
प्राचार्या ममता गोयल, व्याख्याता कमल किशोर पिपलवा, संदर्भ केन्द्र प्रभारी रमेश कुमार बिठ्ठू, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महावीर प्रसाद मौजूद रहे। इस दौरान संबंधित छात्र-छात्राओं को उपकरण भेट कर यंत्र के उपयोगार्थ आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
स्वयंसेवी संस्था (NGO) द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में श्रवण बाधित अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं को उपकरण प्रदान करते हुए शिक्षा क्षेत्र में उनकी अभिरूचि मनोबल बढाते हुए जागृत करने के लिए बढावा देने के कार्य किया जा रहा है।


