Menu
कोटासर श्री करणी गौशाला में आज शीतला अष्टमी पर सामूहिक रूप से  मूंग चूरी का विशाल भंडारा गौवंश को किया समर्पित  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, समाज हित मे उठाई मांगे,सैन जयंती समारोह में आने का किया आग्रह  |  शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ  |  यथास्थान पर रहेगा उपडाकघर: भाजपा देहात अध्यक्ष पंचारिया सरकार का लिखित आदेश लेकर पहुंचे धरनार्थियों के बीच, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बासौड़ा: शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,मांगी उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामनाएं  | 

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे एक साथ

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 मार्च 2026

वैश्विक तनाव से नहीं उबर पा रहा बाजार; सेंसेक्स 1342 अंक फिसला, निफ्टी 23900 से नीचे

1 ईरान ने इजराइल पर सबसे बड़ा हमला शुरू किया, अमेरिकी ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, रिपोर्ट- गूगल-अमेजन ऑफिस पर हमला हो सकता है

2 पश्चिम एशिया में तनाव के बीच दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध ड्रोन मार गिराए। गिरते समय मलबा पास में मौजूद लोगों पर गिरा, जिससे एक भारतीय समेत चार लोग घायल हो गए

3 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को केरल दौरे के दौरान 10,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। राज्य के तटीय शहर कोच्चि में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान इन परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

4‘वैश्विक संकट के बीच पैनिक और भय पैदा कर रही’, मिडिल ईस्ट में संघर्ष को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला

5 PM बोले- कांग्रेस के युवराज छोटे दायरे में सिमटे, उन्हें देश का विकास नहीं दिखेगा; केरल को मलयाली नाम मिला, लोगों के चेहरों पर इसकी खुशी

6 केरल में मछुआरों के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने आज NDA के कार्यकाल में हुए फैसले गिनाए। उन्होंने कहा कि मछुआरा समुदाय के लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है

7 राहुल बोले- पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं, हमें बोलने से रोका गया, रविशंकर प्रसाद ने कहा- कभी नहीं; सदन में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी

8 भारत के इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता को सदन में नहीं दिया गया बोलने, बिफरे राहुल गांधी; रविशंकर ने भी जमकर सुनाया

9 लोकसभा अध्यक्ष पर रार: नेहरू-1954 के उदाहरण पर भिड़े राहुल और रविशंकर, रिजिजू के बयान पर सदन में फिर हंगामा

10 केंद्रीय मंत्री रविशंकर ने सदन में कहा  आजादी के बाद इतने वर्षों में यह केवल दूसरी बार है जब स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। स्पीकर के खिलाफ बहुत कुछ बोला गया। स्पीकर को अधिकार दिए जाने पर डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि स्पीकर हाउस के प्रति अकाउंटेबल है। स्पीकर के पद ने संसद में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव क्यों लाया गया है

11 देश में मेडिकल पढ़ाई के नए रास्ते खुले, 11,682 नई MBBS सीटें और 43 नए मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी

12 एअर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट का लैंडिंग के दौरान पहिया निकला, नोज गियर टूटा; थाइलैंड में हार्ड लैंडिंग, 133 लोग सवार थे, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

13 देशभर में LPG की किल्लत, एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें, UP-बिहार में पुलिस सुरक्षा में सिलेंडर बंट रहे, राजस्थान में कालाबाजारी

14 गाजियाबाद – सुप्रीम कोर्ट ने पहली बार इच्छामृत्यु की इजाजत दी, 13 साल से कोमा में है बेटा, माता-पिता ने लगाई थी गुहार

15 पिछले 13 साल से बिस्तर पर पड़े हरिश राणा की जिंदगी केवल मशीनों पर टिकी है। उनके पिता अशोक राणा ने हर दिन अपने बेटे के ठीक होने की उम्मीद में वर्षों गुजार दिए। इंतजार और पिता की अपार पीड़ा को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब हरीश को पैसिव इच्छामृत्यु की इजाजत दी है

16 50 हजार शादियों में खाने पर संकट, कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं, भट्‌टी जलाने पर 10 हजार रुपए जुर्माना; हजारों होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

17 MP में 2 दिन से कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई ठप, पारंपरिक ईंधन के इस्तेमाल पर जुर्माना, लेकिन इंदौर में अफसर बोले- लकड़ी, कंडे, भट्‌ठी जलाएं

18 रेपिस्ट आसाराम रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचा, बोला- तीर्थ स्थलों पर जाने से नरक नहीं भोगना पड़ता, इलाज के लिए जमानत पर है

19 राजस्थान में तापमान 40°C, MP में 39°C से ज्यादा, UP में धुंध में 7 वाहन टकराए, 4 की मौत; जम्मू-कश्मीर, हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना

20 मध्यस्थ की भूमिका निभाना असंभव’, कतर की दो टूक; ईरानी हमलों में 140 अमेरिकी सैनिक घायल

21 पाकिस्तनी मौसम विभाग की चेतावनी
पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी)) ने चेतावनी दी है कि ईरान से उठ रहा जहरीला धुआं पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के कई इलाकों तक पहुंच सकता है। इससे वहां की हवा की गुणवत्ता खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

22 भारतीय शेयर बाजार बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1342.27 अंक गिरकर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 394.75 अंक गिरकर 23,866.85 अंक पर बंद हुआ।
देशभर में LPG की किल्लत, एजेंसी के बाहर लंबी लाइनें: UP-बिहार में पुलिस सुरक्षा में सिलेंडर बंट रहे, राजस्थान में कालाबाजारी
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब