श्रीडूंगरगढ़ टुडे 11 मार्च 2026
शीतला अष्टमी के पर्व पर आज गौशाला के दानदाताओं ने सामूहिक रूप से गौ माताओं को मुंगचुरी का शीतल भंडारा समर्पित कर शीतला अष्टमी का पर्व मनाया। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि गौशाला में प्रत्येक पर्व पर दानदाताओं के द्वारा गौ सेवा लगातार चल रही है। एवं दानदाता भामाशाह अपने जन्म दिवस एवं वैवाहिक वर्षगांठ सहित सभी पर्व गौ सेवा कर ही मानते हैं।



