Menu
बिजारणियां परिवार ने दहेज में एक रुपया और नारियल लेकर की शादी,ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने पशु-पक्षियों के लिए खल-चुरी व चुग्गा किया समर्पित  |  प्रवासी श्याम सुंदर सुथार ने श्री करणी गौशाला कोटासर में 21000रू की पावन राशि की समर्पित  |  बीदासरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनेगा, ₹55 लाख की स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  फिटनेस सेंटर खोलने की मांग उपमुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन  | 

बिजारणियां परिवार ने दहेज में एक रुपया और नारियल लेकर की शादी,ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना

Post BannerPost BannerPost Banner



श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 मार्च 2026

जहाँ एक ओर दहेज के बिना शादियां टूटने की खबरें पढ़कर मन विचलित हो जाता है, वहीं इसी बीच बिना दहेज लेकर शादी करने जैसी खबरें मन को सुकून देती है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापित गांव मोटोलाई निवासी, हाल-लूणकरणसर के पूर्व कृषि मंडी डायरेक्टर पुरखाराम बिजारणियां के पौत्रों एवं जगदीश प्रसाद बिजारणियां के सुपुत्रों के विवाह ने कुछ ऐसी ही नज़ीर पेश की है। पुरखाराम बिजारणियां ने अपने पौत्रों की शादी में दहेज नहीं लेकर एक रूपया और नारियल स्वीकार कर एक स्वस्थ परम्परा को आगे बढाने का काम किया है। गौरतलब है कि जगदीश प्रसाद बिजारणियां के पुत्र संजीव कुमार और कुलदीप का विवाह हेमेरां (रूणीया बड़ा बास) निवासी दानाराम गोदारा की पुत्रियों प्रिया एवं पूजा के साथ सम्पन्न हुआ। जहाँ वर पक्ष ने दहेज नहीं लिया। लूणकरणसर में बिना दहेज लिए यह एक अनूठी पहल है। ज्ञातव्य है कि पिछले महीने 19 फरवरी को भी इसी परिवार के महावीर प्रसाद बिजारणियां ने भी अपने पुत्र पवन और पुत्री पूजा की शादी में भी एक रुपया और नारियल लेकर बिना दहेज विवाह किया। समठुनी के दौरान सभी घरातियों और बारातियों ने परिवार के इस कदम की सराहना की तथा सभी ने हर प्रकार की सामाजिक कुरीतियों को त्यागने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब