Menu
बिजारणियां परिवार ने दहेज में एक रुपया और नारियल लेकर की शादी,ग्रामीणों ने इस कदम की सराहना  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में दानदाताओं ने पशु-पक्षियों के लिए खल-चुरी व चुग्गा किया समर्पित  |  प्रवासी श्याम सुंदर सुथार ने श्री करणी गौशाला कोटासर में 21000रू की पावन राशि की समर्पित  |  बीदासरिया में उप स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनेगा, ₹55 लाख की स्वीकृति, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  फिटनेस सेंटर खोलने की मांग उपमुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन  | 

फिटनेस सेंटर खोलने की मांग उपमुख्यमंत्री के नाम संभागीय आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Post BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 13 मार्च 2026

स्कूल एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन सेवा राजस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कोडाराम भादू के नेतृत्व में गंगानगर जिले में बसो के फिटनेस का अधिकृत फिटनेस सेंटर नहीं होने के कारण हो रही परेशानी का समाधान करने के लिए उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपा 

ज्ञापन में  मांग की श्री गंगानगर में फिटनेस सेंटर खोला जाए। संगठन के मीडिया प्रभारी शैलेश भादानी ने बताया कि वर्तमान में समय में पूरे गंगानगर जिले में एक भी अधिकृत बस फिटनेस सेंटर संचालित नहीं हो रहा है। इसके कारण बस संचालको, निजी बाल वाहिनी स्वामियों तथा विशेष रूप से विद्यालयों की बसों बाल वाहिनियों के संचालन में प्रशासनिक और व्यावहारिक कठिनाई उत्पन्न हो रही है। फिटनेस प्रमाणन नहीं होने के कारण वाहन स्वामियों को अपने वाहनों की औपचारिकताएं पूरी करवाने के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। जिससे समय श्रम और आर्थिक संसाधनों की अनावशक से हानि हो रही है।

विद्यालय बसो के मामले में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि विद्यार्थियों की सुरक्षा, नियमित परिवहन व्यवस्था और विद्यालयों की कार्यप्रणाली सीधे तौर पर इससे प्रभावित होती है। ज्ञापन में उपमुख्यमंत्री से मांग की गई है कि परिवहन विभाग को आवश्यक निर्देश देकर जिला गंगानगर में अति शीघ्र वाहन फिटनेस सेंटर की स्थापना की स्थापना या पुन सुनिश्चित किया जाए साथ ही जब तक स्थाई व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक स्थानीय स्तर पर अस्थाई व व्यवस्था या विशेष शिविर आयोजित कारवा कर स्वामियों को राहत प्रदान करवाई जाए। प्रतिनिधिमंडल में सेवा संगठन के नगर संयोजक शैलेंद्र यादव, कुलदीप यादव, मनीष शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब