Menu
माहेश्वरी महिला समिति की जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न, नोखा की प्रिया राठी को जिलाध्यक्ष व श्रीडूंगरगढ़ की भारती डागा को जिला सचिव का सौंपा दायित्व  |  श्रीडूंगरगढ़ पुलिस और लखासर टोल ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, अतिक्रमण हटाए, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर रेडियम, की समझाइश देखें सभी फ़ोटो  |  श्री गोपाल गोशाला दुलचासर में मूंधड़ा परिवार ने गौसेवा कर मनाया भव्य का जन्मदिवस  |  श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत: 214 मामलों का निस्तारण, 1.60 करोड़ रुपए के अवार्ड राशि पारित  |  तुलसी मेडिकल अस्पताल में रविवार को निःशुल्क फिजियोथैरेपी जांच शिविर  | 

माहेश्वरी महिला समिति की जिला कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न, नोखा की प्रिया राठी को जिलाध्यक्ष व श्रीडूंगरगढ़ की भारती डागा को जिला सचिव का सौंपा दायित्व

Post BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 14 मार्च 2026

माहेश्वरी महिला समिति की बीकानेर जिला कार्यकारिणी के चुनाव शनिवार को माहेश्वरी भवन में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारियों द्वारा आपसी सहमति से निर्विरोध चुनाव संपन्न करवाए गए। जिलाध्यक्ष पद पर नोखा निवासी प्रिया राठी को दायित्व सौंपा गया। वहीं जिला सचिव पद पर श्रीडूंगरगढ़ की भारती डागा को दायित्व दिया गया और कोषाध्यक्ष पद पर बीकानेर की ज्योति दरगड़ का चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन सदस्यों सहित माहेश्वरी सभा के पदाधिकारियों ने बधाई दी। वक्ताओं ने संगठन की गरिमा, एकता व समाज की महिलाओं को जोड़ने के बारे में जानकारी दी गई। नोखा, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर, गंगाशहर, भीनाशहर सहित विभिन्न स्थानों से जिला कार्यकारिणी सदस्य चुनाव प्रक्रिया में शामिल हुई। पदाधिकारियों को पद दायित्व की शपथ दिलवाई गई व फूलमालाएं पहना कर सम्मान किया गया। श्रीडूंगरगढ़ से चुनाव में संगठन संरक्षिका शांति लखोटिया व ललिता सोमाणी, श्रीडूंगरगढ़ अध्यक्ष कौशल्या झंवर, प्रचार प्रसार मंत्री सरला सोमाणी व पूनम दरख शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब