श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 मार्च 2026
जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन संस्थान, कोटा महानगर की ओर से आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड) ने भाग लिया। कार्यक्रम कोटा में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रामगोपाल सुथार ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और समाज की प्रतिभाओं के सम्मान का प्रेरणादायक अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के दौरान समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

समारोह में संजय हर्षवाल (पूर्व प्रदेशाध्यक्ष), भागचंद जांगिड़ (पूर्व जिला अध्यक्ष), रितेश जांगिड़ (जिला अध्यक्ष, अ.भा. जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, कोटा), मुकेश जांगिड़ (जिलाध्यक्ष, झालावाड़), रमेश जांगिड़ (जिलाध्यक्ष, बूंदी), राजेंद्र जांगिड़ (जिलाध्यक्ष, बारां), खेमराज जांगिड़ (जिलाध्यक्ष, सवाई माधोपुर), राजेंद्र भादोती (राष्ट्रीय उपप्रधान), उत्तम जांगिड़ (नवयुवक मंडल अध्यक्ष), डॉ. विनोद जांगिड़, डॉ. वीरेश बेरीवाल, ओमप्रकाश जांगिड़, आशा जांगिड़, शांति शर्मा और ज्योति राजोरा सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं तथा युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।




