श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 मार्च 2026
आज गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में आजव पापमोचनी एकादशी पर दानदाताओं ने गौ सेवा कर पुण्य अर्जित किया। कटक प्रवासी उपाध्याय परिवार की शीतल, युवराज, माधव हर्षिता उपाध्याय देशनोक ने गौशाला भ्रमण कर गौ वंश को मुंगचुरी का भंडारा समर्पित किया इस अवसर पर दुलचासर निवासी पंडित ओमप्रकाश जाजड़ा भी मौजूद रहे। वहीं चेन्नई प्रवासी श्याम सुंदर सुथार दुलचासर ने पक्षियों के लिए एक क्विंटल ज्वार का चुग्गा समर्पित किया। वहीं चेन्नई प्रवासी हनुमान लेखराव सुथार निवासी काकड़ा ने गौ माताओं को गुड़ खिलाकर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। आज एकादशी पर्व पर ग्राम वासियों ने भी गौ माताओं को गुड़ खिलाकर सुख समृद्धि की कामना की। गौशाला कमेटी द्वारा गौशाला भ्रमण हेतु पधारे सभी दानदाताओं को गौशाला स्मृति चिन्ह भेंट कर दुप्पटा पहनाकर सम्मान किया तथा गौसेवा करने पर आभार जताया।






