श्रीडूंगरगढ़ टुडे 15 मार्च 2026
रविवार को पापमोचनी एकादशी पर मानिकचंद सोमानी निवासी राजलदेसर प्रवासी बैंगलोर ने श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में गौमाताओं को पौष्टिक आहार खल मूंग चूरी तथा गुड़ का पावन भंडारा का भोग लगाया। सचिव रेवंतसिंह पड़िहार ने बताया कि सोमानी परिवार ने पक्षियों के लिए एक कट्टा ज्वार भी समर्पित की है। गौशाला समिति ने सोमानी परिवार का आभार प्रकट करते हुए ईश्वर से सदैव सुख समृद्धि की कामाना की।




