श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 मार्च 2026
सोमवार को गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में जयपुर प्रवासी रवि कुमार मोट एवं धर्मपत्नी सुमन देवी मोट सारस्वत नवलगढ़ अपने सुपुत्र मनन के साथ पहली बार गौशाला पधारकर गौशाला का भ्रमण किया दस दौरान गौशाला के भामाशाह कोलकाता प्रवासी हरिकिशन सारस्वत खारड़ा हाल बीकानेर,कोलकाता प्रवासी शिवरतन सारस्वत हेमासर,भागीरथ ओझा दुलचासर एवं धर्मपत्नी भी साथ रहे। सभी ने सामूहिक रूप से गौशाला की गौ माताओं को हरि फल सब्जी एवं शीतल मिठे तरबूज गौ माताओं को समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि सारस्वत परिवार समर्पित भाव से गौशाला से जुड़ा है अनवरत गौ सेवा चल रही है गौशाला कमेटी ने पधारे हुए सभी दानदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर एंव दुप्पटा पहनाकर कर सम्मान करते हुए आभार जताया





