Menu
कोटासर श्री करणी गौशाला में जयपुर एवं कलकाता प्रवासी सारस्वत परिवार ने की गौ सेवा   |  माँ का हाथ -सीमा भोजक  |  जैतासर के पास स्कॉर्पियो लूट के मामले में 12 साल बाद चार आरोपी हुए दोषमुक्त  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  | 

माँ का हाथ -सीमा भोजक

Post BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 16 मार्च 2026

अगर माँ का हो सिर पर हाथ,
तो बन जाती है हर बात।
माँ अमूर्त रूप से भी साथ देती है,
हर मुश्किल को आसान बना देती है।

माँ शब्द में ही सम्पूर्ण संसार है,
माँ हर बच्चे के जीवन का आधार है।
जीवन में हो परेशानी तो माँ जान लेती है,
बिना बताए चेहरे के भाव पहचान लेती है।

माँ ही है जो सर्वस्व न्योछावर कर देती है,
माँ परवाह हमेशा करती है। दिन भर काम करके भी,
रात को अपने बच्चे के लिए जगी रहती है।

माँ तो माँ होती है माँ जैसा कोई नहीं,
माँ -सी परवाह कोई करता नहीं।
इस बात को मानता हर कोई,
माँ जैसा इस संसार में कोई नहीं।

खुद अभाव में रहकर भी बच्चों की इच्छा पूरी करती है, इसमें बताने की कोई बात नहीं क्योंकि माँ, माँ होती है।
बच्चों को संस्कारवान बनाती है।
मुश्किलों का सामना करना सीखाती है।
अरे माँ तो माँ होती है,

माँ पास न हो तो अप्रत्यक्ष रूप से प्रणाम करो,
फिर अपने काम की शुरुआत करो।
माँ का हाथ सिर पर हो तो चिन्ता दूर हो जाती है,
एक संतान सही तरीके से जीना सीख जाती है।
माँ जैसा कोई नहीं, माँ तो माँ होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब