Menu
18 मार्च 2026,बुधवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला में दानदाताओं ने की गौसेवा  |  शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लखासर में स्वास्थ्य सेवाएं होगी मजबूत एमईसीएल ने दी 30 व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत  |  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अवैध कट्स होंगे बंद हो ओवरस्पीड व बिना हेलमेट चालकों पर कड़ी कार्रवाई,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश  | 

शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 17 मार्च 2026

1 मिडिल ईस्ट का तेल दुनिया में सबसे महंगा, 153 डॉलर प्रति बैरल हुआ; तेल बचाने के लिए श्रीलंका में सरकारी दफ्तर सिर्फ 4 दिन खुलेंगे

2 ईरान के साथ जंग में अकेले पड़े ट्रम्प, NATO देश बोले- ये हमारी लड़ाई नहीं, होर्मुज का रास्ता खुलवाने से इनकार

3 लोकसभा से 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन हटा, स्पीकर बिरला ने सांसदों से कहा- पोस्टर और एआई से बनीं तस्वीरें न दिखाएं

4 सुप्रीम कोर्ट में आज उद्योग की परिभाषा पर सुनवाई, 9 जजों की बेंच फैसला करेगी सरकारी विभाग-NGO उद्योग शब्द के तहत आएंगे या नहीं

5 राज्यसभा चुनाव- हरियाणा में रात तक हंगामा, ओडिशा-हरियाणा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग; NDA ने 37 में से 22 सीटें जीतीं, 10 सीटों का फायदा

6 ओडिशा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस का सख्त एक्शन, सोफिया फिरदौस सहित 3 विधायक सस्पेंड

7 एलपीजी यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट: आधार e-KYC कराना अनिवार्य, नहीं कराया तो हो सकती है बड़ी परेशानी

8 डाक विभाग ने छह बड़े शहरों में 24 स्पीड पोस्ट सेवा शुरू की है। इसमें अगले दिन डिलीवरी की गारंटी और देरी होने पर पैसे वापसी की सुविधा मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे ई-कॉमर्स के बढ़ते बाजार और डाक विभाग पर लोगों के भरोसे को और मजबूत करने वाला कदम बताया है

9 जामनगर के वडीनार पोर्ट पर एमटी नंदा देवी 46,500 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर पहुंचा, जिसका शिप-टू-शिप ट्रांसफर आज से शुरू होगा। यह हाल के दिनों में हॉर्मुज पार कर भारत पहुंचने वाला दूसरा एलपीजी जहाज है। इससे पहले शिवालिक भी 40,000 एमटी एलपीजी लेकर मुंद्रा पहुंचा था।

10 अब गोद लेने वाली महिला को भी मिलेगी मैटरनिटी लीव, मातृत्व अवकाश पर SC का अहम फैसला

11 उत्तराखंड के बाद गुजरात में UCC की तैयारी, समिति ने CM भूपेंद्र पटेल को रिपोर्ट सौंपी, 24 मार्च को सदन में पेश हो सकता है विधेयक

12 चुनाव आयोग ने बंगाल के बाद केरल में अधिकारी बदले, 5 IAS-IPS का ट्रांसफर; भाजपा ने बंगाल-केरल में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

13 ‘कायरतापूर्ण और अमानवीय…’, काबुल पर एयरस्ट्राइक में 400 लोगों की मौत; भारत ने PAK को लताड़ा

14 चांदी आज ₹5 हजार बढ़कर ₹2.54 लाख पर पहुंची, सोना ₹300 बढ़कर ₹1.56 लाख का हुआ, इस साल कीमत ₹23 हजार बढ़ चुकी

15 हिमाचल-बिहार समेत 17 राज्यों में बारिश, गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी, केदारनाथ में -11 डिग्री पारा; राजस्थान-MP में आज से फिर बढ़ेगा तापमान

16 भारी उठा-पटक के बाद बढ़त पर कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर
===============================

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब