Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में अमावस्या पर हुआ हवन अनुष्ठान का आयोजन दानदाताओं ने की गौसेवा  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चैत्र अमावस्या पर दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप  |  घर के बाहर खुले में सो रहे व्यक्ति का मोबाइल चोरी: बैंक खाते से ट्रांसफर हुए रुपए  |  हेमेरां में मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन ,कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति अनुशासन से करवाया अवगत  | 

हेमेरां में मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन ,कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति अनुशासन से करवाया अवगत

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 मार्च 2026

बुधवार को  हेमेरां स्थित रूणिया बास मण्डल में भारतीय जनता पार्टी के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” के अंतर्गत मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला संगठन प्रभारी बलबीर बिश्नोई की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बलबीर बिश्नोई ने पार्टी की कार्य पद्धति पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति, अनुशासन एवं कार्यशैली के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस अवसर पर वक्ता के रूप में उपस्थित रामेश्वर पारीक ने भारतीय जनता पार्टी के गौरवशाली इतिहास एवं विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। राजाराम ओझा ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं को इन्हें जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। वहीं कोजूराम सारस्वत ने सोशल मीडिया एवं AI तकनीक के प्रभावी उपयोग पर सत्र को संबोधित करते हुए डिजिटल माध्यमों के महत्व को रेखांकित किया।

प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं “राष्ट्र सर्वोपरि” के मूल मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना का संचार किया।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष रामनिवास खीचड़, अखाराम गोदारा, छोटूराम नाई, रवि सारस्वत सहित मण्डल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब