Menu
श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में अमावस्या पर हुआ हवन अनुष्ठान का आयोजन दानदाताओं ने की गौसेवा  |  कोटासर श्री करणी गौशाला में चैत्र अमावस्या पर दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा  |  मोमासर में नवकार कलश रथ यात्रा का भव्य स्वागत, 9 अप्रैल को होगा सामूहिक जाप  |  घर के बाहर खुले में सो रहे व्यक्ति का मोबाइल चोरी: बैंक खाते से ट्रांसफर हुए रुपए  |  हेमेरां में मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन ,कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति-नीति अनुशासन से करवाया अवगत  | 

कोटासर श्री करणी गौशाला में चैत्र अमावस्या पर दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर की गौसेवा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 18 मार्च 2026

गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में बुधवार को चैत्र मास की अमावस्या पर ग्राम वासियों सामूहिक रूप से  हवन अनुष्ठान का आयोजन किया। पंडित विजय कुमार जाजड़ा एवं पंडित सुनील कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन अनुष्ठान में संपन्न करवाया। ग्राम वासियों ने सामूहिक रूप से अपने परिवार की सुख समृद्धि हेतु घी खोपरों की आहुतियां दी। तथा गौसेवा का संकल्प लिया।  वहीं आज अमावस्या पर दानदाता चेन्नई प्रवासी श्याम सुंदर सुथार दुलचासर, बेंगलुरु प्रवासी श्याम सुंदर मोटीयार पलाना, बड़ोदरा प्रवासी पहलाद नागल सुथार दुलचासर ने 2100-2100 रुपए की राशि भेंट कर गौ माताओं को खल, मूंग चूरी भंडारा समर्पित किया। लंदन प्रवासी उपाध्याय परिवार ने अपने स्वर्गीय पिताजी सोमनाथ उपाध्याय की पुण्य स्मृति में ₹1100 की राशि समर्पित कर भंडारा किया एवं 12 महीना लगातार 12 अमावस्या को भंडारा करने का संकल्प लिया। वहीं 1100 रुपए की राशि समर्पित कर गंगा शहर निवासी राजेंद्र कुमार जोशी ने  मुंग चूरी का भंडारा  किया।मां कामाख्या गौ सेवा मंडल ने 3630 रुपए की राशि समर्पित कर गौ माताओं को हरी सब्जी-फल, मुंग चूरी, गुड़ का का पावन भोग लगाया। ₹ 1100 चेन्नई प्रवासी रामेश्वर लाल छड़िया सुथार कुचोर अगुणी ने गुड़ सेवा हेतु₹ 1300 हाडलां निवासी छैलू सिंह राठौड़ ₹ 500 पृथ्वी सिंह राठौड़ ₹500 ,रामेश्वर लाल पालीवाल ₹501 एवं मुसलकी निवासी रतन सिंह ने ₹  511 भिवंडी प्रवासी दुलचासर निवासी ने गुप्त दान के रूप₹ 1100रू श्रवण सिंह भाटी कोटासर ने राशि समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन गौ सेवा भंडारे में श्रमदान कर सहयोग किया। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि चैत्र नवरात्र पर गौशाला स्थित करणी माता मंदिर पर 9 दिवसीय मां करणी की विशेष पूजा अर्चना के लिए घट स्थापना कल सुबह अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब