श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 मार्च 2026
गांव कोटासर की श्री करणी गौशाला में स्थित श्री करणी माता मंदिर में गुरुवार को चैत्र नवरात्रि घट स्थापना की गई। पंडित विजय कुमार जाजड़ा ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना संपन्न करवाई। पुजारी ओम सिंह भाटी ने दिव्य ज्योति प्रज्वलित कर पूजा अर्चना की। आज प्रथम नवरात्र के दिन बीकानेर निवासी पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा की पावन प्रेरणा से 9 गो सखाओं ने लिया 9 दिवसीय गौ सेवा भंडारा का संकल्प लिया। आज का प्रथम भंडारा के लाभार्थी गजानंद बिस्सा बीकानेर ने ₹2500 की राशि समर्पित कर गौ सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। बीकानेर निवासी गजानंद बिस्सा, बजरंग लाल डोयल सुथार ,हनुमान प्रसाद सुथार ,सुनील कुमार माथुर,अरविंद सिंह शेखावत,नीरज सिंह,अतुल कुमार गोयल,पंडित पंकज कुमार पुरोहित,रमेश कुमार बोहरा ने गौ सेवा भंडारे का संकल्प लिया है। गौशाला कमेटी ने आभार जताया । गौशाला प्रबंधक ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से लगातार नवरात्र के उपलक्ष में पर्यावरण प्रेमी रमेश कुमार बोहरा बीकानेर की पावन प्रेरणा से 9 दिवसीय गौ सेवा भंडारा किया जाता हैं।


श्रीडूंगरगढ़ टुडे 19 मार्च 2026
राजेंद्र कुमार जोशी ने गौसेवा कर मनाया जन्मदिवस
कोटासर की श्री करणी गौशाला कोटासर में भामाशाह राजेन्द्र कुमार जोशी कोटासर हाल गंगाशहर ने ₹ 2100 की पावन राशि समर्पित कर गौ माताओं को गुड़ मिश्रित मूंग चूरी भंडारा का भोग लगाकर जन्म दिवस मनाया गोशाला कमेटी ने जोशी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए दीर्घायु कि कामना की। गोशाला प्रबंधक ने बताया की राजेन्द्र कुमार जोशी का पुरा परिवार समर्पित भाव से गौसेवा में जुड़ा है। परिवार के प्रत्येक सदस्य का जन्म दिवस गौसेवा कर ही खुशियां मनाते हैं।






