श्रीडूंगरगढ़ टुडे 20 मार्च 2026
रमजान के बाद शुक्रवार को चांद नजर आया और शनिवार को मुस्लिम समुदाय के द्वारा ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। ईद को लेकर घरों में जश्न का माहौल है। शुक्रवार को रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज भी मस्जिदों में अदा की गई और देशभर में अमन चैन की दुआ मांगी। शनिवार सुबह जामा मस्जिद के इमाम फजले हक अशरफी ईदगाह में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज अदा करवाएंगे। शुक्रवार को बाहर से आए तेलियान इमाम मुफ्ती फरमान रजा व हाफिजों का सम्मान किया गया। शुक्रवार को ईदगाह की सजावट की गई। वहीं सभी मुस्लिम घरों में सजावट की गई है व नए कपड़े व विभिन्न सामान लिए गए है। घरों में उत्सव मनाया जा रहा है।






