Menu
कोटासर की करणी गौशाला में नवरात्रि के चतुर्थ दिन सुनिल कुमार माथुर ने वेदलक्षणा गौमाताओं को लगाया भोग  |  मातृ शक्ति व दुर्गा वाहिनी की नई कार्यकारिणी घोषित, इन्हें मिला दायित्व ,धर्म यात्रा में अधिक सहभागिता की अपील देखें फ़ोटो सहित खबर  |  जाखासर जीएसएस पर 4 घंटे का शटडाउन कल, कई क्षेत्रों में बिजली रहेगी बंद  |  भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्त बनाने की दी प्रेरणा  |  दिल्ली प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के चुनाव हुए संपन्न, श्रीडूंगरगढ़ प्रवासी लक्ष्मी बाहेती को सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, इन्हें मिला दायित्व पढ़ें पूरी खबर  | 

भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित, कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्त बनाने की दी प्रेरणा

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 22 मार्च 2026

श्रीडूंगरगढ़ शहर मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय मण्डल स्तरीय वर्ग का श्री राम भवन में सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व बीकानेर संभाग प्रभारी डॉ. मिथिलेश गौत्तम ने भाजपा के इतिहास व विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर बूथ प्रबंधन विषय पर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

इस अवसर पर डॉ. मिथिलेश गौत्तम ने कहा कि “सशक्त संगठन की आधारशिला मजबूत बूथ प्रबंधन है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने बूथ को सशक्त बनाता है तो संगठन को विजय की ओर अग्रसर होने से कोई नहीं रोक सकता।”

विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी संगठन के लिए मार्गदर्शक हैं। हमें उनके ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच बनानी होगी।”

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि “प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के लिए ऊर्जा का स्रोत हैं। ऐसे कार्यक्रम संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।”

कार्यक्रम में रामेश्वर पारीक, कुंभाराम सिद्ध, शिव स्वामी एवं कोजूराम सारस्वत ने भी विभिन्न सत्रों को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, सेवा, समर्पण एवं “राष्ट्र सर्वोपरि” के मूल मंत्र पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ के साथ सार्थक एवं प्रेरणादायक संवाद हुआ, जिससे संगठन के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, महावीर प्रजापत, महावीर धामा महेन्द्र पारीक, सुरेन्द्र चुरा, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम स्वामी चेयरमैन मानमल शर्मा,विनोदगिरी गोस्वामी, जिला महामंत्री दलीप सिंह राजपुरोहित, शहर महामंत्री मदन सोनी,शहर उपाध्यक्ष गजानंद दाधीच, रोहित बोहरा रामकिशन दर्जी, ओम प्रकाश नाई,पृथ्वीराज राजपुरोहित राजेन्द्र राजपुरोहित, हेमराज भादानी, रेखा भादानी,राकेश बिहानी, विमल नाई, सूरजभान स्वामी, सीताराम आसोपा मोहित स्वामी, अनिल वाल्मीकि, पवन नाई, किशनलाल दर्जी, रजत आसोपा, लोकेश गौड़, योगेश सारस्वत, संदीप सारस्वत, चांदरतन घोटिया, थानमल भाटी, हंसराज बरडिया,भरत जोशी सहित मण्डल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब