Menu
24 मार्च 2026,मंगलवार,आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  अंबेडकर कॉलोनी में मनाया शहीद दिवस, युवाओं ने दी श्रद्धांजलि, भगत सिंह पार्क के सौंदर्यीकरण व मूर्ति स्थापना की मांग  |  कोटासर की करणी गौशाला में नवरात्रि के पंचम दिन अरविंद सिंह शेखावत ने वेदलक्षणा गौमाताओं को लगाया भोग  |  टेऊ सूडसर के पास एमडीआर सड़क बाईपास निकालने की मांग  |  पूनरासर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न, 7 सत्रों में संगठन सुदृढ़ीकरण पर गहन मंथन  | 

पूनरासर में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न, 7 सत्रों में संगठन सुदृढ़ीकरण पर गहन मंथन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 23 मार्च 2026

भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल की दो दिवसीय कार्यशाला पूनरासर में सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति, कार्य विस्तार, बूथ प्रबंधन एवं जनसेवा से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों एवं उनके क्रियान्वयन विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यशाला में पूर्व चेयरमेन रामेश्वरलाल पारीक ने वैचारिक अधिष्ठान एवं हमारी कार्यपद्धति विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा, समर्पण और वैचारिक स्पष्टता पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और सेवा भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि एवं बूथ प्रबंधन विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि मजबूत बूथ संरचना ही संगठन की वास्तविक ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल ने पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर संबोधित करते हुए भाजपा की वैचारिक यात्रा, संगठनात्मक विस्तार एवं उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया और कार्यकर्ताओं को संगठन के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने सोशल मीडिया, AI, नमो ऐप एवं सरल ऐप के प्रभावी उपयोग पर प्रशिक्षण देते हुए कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन को मजबूत करने का सशक्त माध्यम बन चुका है और इसका प्रभावी उपयोग आवश्यक है। मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने प्रशिक्षण वर्ग के सफल आयोजन में कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

पूर्व डूंगर कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने पंजीकरण व्यवस्था का दायित्व निभाते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यशाला में मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में महामंत्री नोरंगनाथ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भवानी प्रकाश तावनिया,पूर्व सरपंच पोमाराम नायक बूथ अध्यक्ष जेठ नाथ,मुनिनाथ, देवकरण पारीक मीडिया संयोजक सरवन सारस्वत विस्तारक मुकेश जोशी हनुमान शर्मा ऊपनी वरिष्ठ कार्यकर्ता सहीराम मंडल मंत्री राजेंद्र सिंह शेखावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब