Menu
कोटासर की करणी गौशाला में नवरात्रि के छ्ठे दिन नीरज सिंह ने वेदलक्षणा गौमाताओं को लगाया भोग  |  प्रवासी नागरिकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणगौर का पर्व, निभाई शादी की सारी रस्में, महिलाएं हुई भावुक देखें येलहंका न्यू टाउन (बेंगलुरु) से विशेष फोटो  सहित खबर  |  बेमौसम बारिश से किसानों को हुआ भारी नुकसान: मुआवजे की मांग, कांग्रेस देहात अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी ख़बरें एक साथ  |  राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले अपना परिणाम चेक  | 

बेमौसम बारिश से किसानों को हुआ भारी नुकसान: मुआवजे की मांग, कांग्रेस देहात अध्यक्ष ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 मार्च 2026

बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी देहात प्रतिनिधि मण्डल द्वारा बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बीकानेर जिले के नोखा, लूणकरनसर, कोलायत, खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रों में हाल ही में आई तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। खेतों में खड़ी और कटाई के बाद खलिहानों में पड़ी रबी की फसलें लगभग 90 प्रतिशत तक खराब हो गई हैं। इसबगोल, गेहूं, जीरा और चना जैसी प्रमुख फसलें पूरी तरह प्रभावित हुई हैं। किसानों ने महंगे ब्याज पर कर्ज लेकर बीज, खाद और मजदूरी में निवेश किया था, लेकिन अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान का आकलन करने और जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे किसानों को राहत मिल सके।

जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि बीकानेर जिले के नोखा, लूणकरनसर, कोलायत, खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रों में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। रबी की लगभग सभी प्रमुख फसलें-जैसे इसबगोल, गेहूं, जीरा, चना इत्यादि लगभग नष्टप्राय: हो चुकि हैं। यह स्थिति किसानों के लिए बेहद चिंताजनक है। मैं राज्य सरकार और प्रशासन से मांग करता हूं कि तुरंत विशेष गिरदावरी कराकर नुकसान का सही आकलन किया जाए और प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा दिया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और वे दोबारा खेती के लिए तैयार हो सकें। अगर समय रहते विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को राहत प्रदान नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी किसानों को साथ लेकर विशाल प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब