श्रीडूंगरगढ़ टुडे 25 मार्च 2026
कस्बे के बिग्गाबास स्थित सूर्या पब्लिक स्कूल में परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर गुरुवार को विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। संस्था प्रधान मूलचंद स्वामी ने बताया कि सत्र 2025-26 में गृह परीक्षा एवं बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम शानदार शत प्रतिशत रहा।परीक्षा परिणाम में अव्वल रहने वाले प्रथम तीन स्थानों के विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान शाला के शिक्षक दिलीप कुमार मीणा, नदीम चेजारा, बाबूलाल स्वामी, अंकिता प्रजापत, वंदिता स्वामी जगदीश प्रजापत एवं दिव्या स्वामी ने अपना सहयोग प्रदान किया।






