श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 मार्च 2026
श्री डूंगरगढ़ स्थित बालिका स्वाध्याय निशुल्क लाइब्रेरी में श्री राम नवमी के पावन अवसर पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता लाइब्रेरी परिवार के सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री गजानंद सेवग ने की।
इस अवसर पर लाइब्रेरी के निदेशक योगगुरू ओम कालवा, चेयरमेन मंजू देवी, व्यवस्थापक हरीश कुमार शर्मा, कार्यालय प्रभारी बलराम बेनीवाल तथा आजीवन सदस्य सोनिया राजपुरोहित सहित अन्य सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और लाइब्रेरी के विकास के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की।
बैठक में बालिकाओं की शिक्षा और लाइब्रेरी के विस्तार के लिए आमजन से “एक रुपया आर्थिक सहयोग” अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। इस पहल की शुरुआत सोनिया राजपुरोहित द्वारा की गई, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोग छोटी-सी राशि से भी इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकें।
लाइब्रेरी परिवार ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे बेटियों की शिक्षा के इस पावन अभियान में सहयोग देकर समाज को शिक्षित और सशक्त बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।









