श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 मार्च
श्रीडूंगरगढ़ के सातलेरा गांव स्थित श्री बिग्गाजी स्कूल द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए GK प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में कक्षा 3 से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकते है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निःशुल्क है।
प्रधानाध्यापक चुनीलाल जाखड़ ने बताया कि परीक्षा 30 मार्च 2026 (सोमवार) को सुबह 9 बजे आयोजित होगी। विद्यार्थियों को सुबह 8 बजे तक प्रवेश लेना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।
परीक्षा में कुल 50 प्रश्न होंगे, जो 50 अंकों के होंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा। पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 के सामान्य ज्ञान पर आधारित रहेगा।
प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे-
- प्रथम: ₹3100
- द्वितीय: ₹2100
- तृतीय: ₹1100
- चतुर्थ: ₹500
- पंचम: ₹300
परीक्षा समाप्त होते ही Answer Key जारी कर दी जाएगी, जबकि 1 अप्रैल 2026 को परिणाम और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को पेन, तख्ती और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लानी होगी।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें
अधिक जानकारी के लिए प्रधानाध्यापक चुनीलाल जाखड़ (8058699101) और संचालक सहीराम जाखड़ (9928535421) से संपर्क किया जा सकता








