Menu
आलेख-सुनना सीखें-सीमा भोजक  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में रामनवमी पर गौभक्तों ने की गौसेवा  |  श्रीडूंगरगढ़ पब्लिक स्कूल में शिक्षकों की आवश्यकता  |  श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत Meet & Greet,का आयोजन, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद  |  वीर बिग्गाजी स्कूल सातलेरा द्वारा GK की प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित छात्रों के लिए सुनहरा मौका, जीत सकते हैं नगद पुरस्कार करे सम्पर्क  | 

श्रीडूंगरगढ़ में नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत Meet & Greet,का आयोजन, डॉक्टरों व स्टाफ से संवाद

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 27 मार्च 2026

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में चल रहे नेत्रदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत देश-विदेश में 8 मार्च से 29 मार्च तक विभिन्न परिषदों द्वारा Meet & Greet कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में  तेयुप श्रीडूंगरगढ़ ने स्थानीय आई हॉस्पिटल में Meet & Greet कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान चिकित्सकों व स्टाफ के साथ नेत्रदान को लेकर जागरूकता संवाद किया गया।

कार्यक्रम में परिषद सदस्यों ने नेत्रदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह एक ऐसा दान है, जिससे किसी नेत्रहीन व्यक्ति को नई जिंदगी मिल सकती है। डॉ. सुनील गोयल के साथ भी अभियान को प्रभावी बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही परिषद के सदस्यों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर भी जाकर लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रभारी अशोक झाबक, अध्यक्ष विक्रम मालू, उपाध्यक्ष रजत सिंघी, मंत्री पियूष बोथरा सहित आर्य झाबक, दिनेश भार्गव, रामादेवी, दीपमाला शर्मा और नानू देवी मौजूद रहे।

परिषद द्वारा आमजन से अपील की गई कि नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य के प्रति जागरूक बनें एवं अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करें, जिससे नेत्रहीन व्यक्तियों को नई रोशनी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब