Menu
29 मार्च 2026,रविवार,कामदा एकादशी व्रत आज देखें आज का पंचांग व राशिफल साथ जानें रोजाना और भी नई कुछ खास बातें पंडित नरेश सारस्वत रीड़ी के साथ  |  श्री गोपाल गौशाला दुलचासर में गोभक्त ने की गौसेवा  |  भाजपा के मोमासर मंडल का प्रशिक्षण आडसर में संपन्न  |  दशरथ सिंह शेखावत ने कोटासर की श्री करणी गौशाला में किया भंडारा  |  भीषण आग से किसान की ढाणी खाक,घरेलू सामान जलकर नष्ट,एक गौवंश की मौत अन्य पशु भी झुलसे  | 

भीषण आग से किसान की ढाणी खाक,घरेलू सामान जलकर नष्ट,एक गौवंश की मौत अन्य पशु भी झुलसे

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 28 मार्च 2026

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में आग लगने से किसान परिवार को नुकसान हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के गांव दुसारणा पंडरिकजी की रोही की है। जहां पर आज दोपहर को अचानक पाबूराम लुहार के खेत में आग लग गयी। आग लगने के कारण ढ़ाणी में रखा सामान जलकर रख हो गया। इस दौरान तेल के एक ड्रम में भी आग लग गयी। जिसके चलते आग ने विकराल रूप ले लिया।

आग में पांच बोरी गेंहू, सात बोरी मुंगफ़ली, चार चारपाई, बिस्तर, आटा चक्की सहित घर का अन्य सामान जल गया। एक गाय के बछड़े की भी जलने से मौत हो गयी। वहीं अन्य पशु भी जलकर बुरी तरीके से घायल हुए है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग और सरपंच, पटवारी को सूचना देते हुए मुआवजे की मांग की है। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब