Menu
कोटासर श्री करणी गौशाला में रविवार को एकादशी पर दानदाताओं ने बढ़-चढ़कर की गौसेवा  |  शाम की देश और  राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  |  सेसोमूं स्कूल में शिक्षक-अभिभावक समागम : सहयोग से सफलता की ओर  |  राजस्थान स्थापना दिवस समारोह: विचार,विश्वास व विवेक की त्रिवेणी राजस्थान- डॉ. गौरव बिस्सा  |  सेवा समिति के सेवादारों ने पेश की ईमानदारी की मिशाल, एम्बुलेंस में मिला घायल युवक का मोबाइल लौटाया  | 

सेसोमूं स्कूल में शिक्षक-अभिभावक समागम : सहयोग से सफलता की ओर

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 29 मार्च 2026

सेसोमूं स्कूल में कक्षा 1 से 9 एवं 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम के अवसर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पी.टी.एम.) का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। अभिभावकों ने अपने बच्चों का परीक्षा परिणाम प्राप्त किया, वहीं विद्यार्थियों के चेहरे उनकी सफलता की कहानी स्वयं बयां कर रहे थे।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा एवं प्राचार्य सुब्रत कुंडू की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही फरियाद अली काजी एवं पंकज पारीक भी उपस्थित रहे।

प्राचार्य ने आगामी सत्र में लागू की जाने वाली विद्यालय की नीतियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने छात्र शिक्षक-अभिभावक के त्रिकोणीय सहयोग के महत्व पर बल देते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहें तथा उनके शैक्षणिक एवं नैतिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से कहा कि वे केवल अंकों (मार्क्स) को ही प्राथमिकता न दें, बल्कि बच्चों की सीखने की क्षमता (लर्निंग कैपेसिटी), समझ और कौशल विकास पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि नई शिक्षा नीति में समग्र एवं अवधारणात्मक अधिगम को अधिक महत्व दिया गया है।

साथ ही इस अवसर पर सार एजुकेशन से आई हुई शिक्षक प्रशिक्षक रेशु निगम ने भी नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छोटे बच्चों के लिए वैज्ञानिक एवं अवधारणात्मक (कॉन्सेप्ट-आधारित) शिक्षण पद्धति अपनाना आवश्यक है, जिससे उनकी बुनियाद मजबूत हो सके।

इस दौरान अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिक्षकों से संवाद स्थापित किया और बच्चों के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए।

विद्यालय का नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल (बुधवार) से प्रारंभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब