श्रीडूंगरगढ़ टुडे 24 अक्टूबर 2025
उपखंड क्षेत्र के गांव रीड़ी और जैतासर में किसानों ने पटवारियों द्वारा गलत गिरदावरी किए जाने की शिकायत की तो उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और गिरदावरी की जांच की।

राजकुमार बिश्नोई ने बताया कि किसानों ने खेतों में फसल की वास्तविक स्थिति दिखाते हुए अधिकारियों को बताया कि पटवारियों ने गलत तरीके से फसल दर्ज की है। इस पर SDM शर्मा ने मौके पर गिरदावरी रजिस्टर और रिकॉर्ड की जांच की।

उन्होंने पटवारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि गिरदावरी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शर्मा ने कहा कि ऐसी शिकायतें दोबारा मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो
https://www.facebook.com/share/v/1BeZn9DqeJ/










