Menu
सूडसर उपडाकघर बचाओ संघर्ष समिति का धरना 35वें दिन जारी डाक विभाग के आदेश की होली जलाकर जताया विरोध  |  श्री करणी गौशाला कोटासर में छाजेड़ परिवार ने गौसेवा कर मनाया होली का पर्व  |  नेशनल कुश्ती में बीकानेर के तीन पहलवानों ने जीते पदक  |  तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ ने किया श्री उत्सव का आयोजन महिलाओं ने दिया स्वावलंबन का परिचय  |  सुबह की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ  | 

जिले में मुंगफली खरीद एवं गलत गिरदावरी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया हुए सक्रिय प्रदेश अध्यक्ष एवं सहकारिता मंत्री से की वार्ता

Post BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost BannerPost Banner

श्रीडूंगरगढ़ टुडे 26 अक्टूबर 2025

बीकानेर देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर जिले में चल रही गलत गिरदावरी और मूंगफली खरीद में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल से फोन वार्ता कर जानकारी ली, डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने बताया कि मेरी स्वयं की बात गिरदावरी के संबंध में जिला कलेक्टर एवं मूंगफली खरीद पर सहकारिता मंत्री गौतम दक से फोन वार्ता कर इस मुद्दे का शीघ्र समाधान के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री  दिलीप सिंह राजपुरोहित एवं  तोलाराम कुकणा भी साथ रहे। प्रदेश अध्यक्ष  मदन राठौड़  ने तुरंत पहल करते हुए बीकानेर कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि से फर्जी गिरदावरी की जांच और दोषी कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से बातचीत कर मूंगफली खरीद प्रतिशत बढ़ाने की मांग रखी, ताकि किसानों को उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल सके। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़  ने टीकमचंद बोहरा ( राज फैड) से भी चर्चा कर किसानों को राहत देने के ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट कहा भाजपा हमेशा किसानों की हितैषी है किसानों के साथ अन्याय किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम live_tv लाइव टीवी
WhatsApp sports_cricket क्रिकेट subscriptions यूट्यूब